कोल्हापुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने संबोधन के दौरान भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला है, राहुल गांधी ने कहा, लोगों को डराने, देश में संविधान और संस्थानों को नष्ट करने के बाद शिवाजी महाराज के सामने झुकने का कोई फायदा नहीं है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में शिवाजी महाराज की प्रतिमा इसलिए गिराई गई क्योंकि सत्ता में बैठे लोगों की मंशा और विचारधारा गलत थी। उन्होंने कोल्हापुर में शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण किया।