यूपी के गोंडा में पुलिस के रजिस्टर में तीन साल से अपहरण के बाद मरी चल रही विवाहिता लखनऊ में जिंदा मिली। वह अपने प्रेमी संग रह रही थी।
यह हैरतअंगेज कारनामा गोंडा में हुआ। ददुआ बाजार की कविता देवी की शादी 2017 विनय कुमार से हुई थी। चार साल तक वैवाहिक जीवन सही चला। पांच मई 2021 को कविता घर से लापता हो गई। मायके वाले जैसे करते हैं। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया। छह माह बाद पति ने अपहरण का मामला दर्ज कराया।
बाद में दोनों पक्ष हाइकोर्ट चले गए। वहां मामला चलता रहा। इस बीच पुलिस को सुराग लगा कि कविता लखनऊ में है। वह सत्यनारायण के साथ रह रही है। कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने कविता को लखनऊ से बरामद कर लिया। पुलिस की मानें तो सत्यनारायण गुप्ता की गोंडा के दुर्जनपुर में दुकान थी। वहां कविता जाती थी। तभी उसका लगाव सत्तू से हो गया।
पुलिस के अनुसार, ससुराल से भागने के बाद वह एक साल अयोध्या में रही। फिर दोनों लखनऊ रहने आ गए। अब पुलिस उसे सीजेएम कोर्ट में पेश करेगी। हाइकोर्ट ने भी पुलिस से ब्यौरा तलब किया है।