कूड़ा डालने के विवाद में चाकू मारकर घायल किया

बदायूं। थाना उझानी क्षेत्र के गांव वनगवां में सुबह 8.30 बजे कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया। इसमें चार लोगों ने सत्यपाल पुत्र किरन पाल को चाकू और ईट मार कर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। सत्यपाल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।