शाहजहांपुर एमएलसी सुधीर गुप्ता एवं नगर आयुक्त विपिन मिश्रा ने दुर्गा पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बोले, यह भारत की एकता और पूर्णता का पर्व है
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी सुधीर गुप्ता ने कहा आस्था अपरम्पार हो मां दुर्गा का आशीर्वाद हो तो स्थान, स्थिति, परिस्थिति से आगे बढ़कर पूरा देश ही दुर्गा मय हो जाता है ऐसी कोई जगह नहीं जहां इन दिनों मां दुर्गा के नवरूप की झलक न दिखाई देती हो। दुर्गा पूजा का पर्व भारत की एकता का पर्व भी है।
नगर आयुक्त विपिन मिश्रा ने कहा कि मां दुर्गा की पूजा तो साक्षात शक्ति की साधना है। हमारी मां दुर्गा दारिद्र्य दु:ख भय हारिणि कही जाती हैं।
नैमिषारण्य से पधारे आचार्य स्वतंत्र मिश्र, आचार्य मधुर मिश्र, आचार्य ललित शुक्ल, आचार्य अमन तिवारी, आचार्य रत्नेश मिश्र ने विधि विधान एवं मंत्रोचार से पूजन में आए हुए अतिथि विनय अग्रवाल, जेएस माटा ने संपन्न कराया। दुर्गा पूजा महोत्सव में खिरनीबाग धर्मशाला मे लखनऊ की संस्था नव अंशिका फाउंडेशन द्वारा नीशू त्यागी के संयोजन, नृत्य निर्देशन सुरभि सिंह द्वारा महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका, राम वंदना, धमार, काली चरितम,शुंभ निशुंभ वध की प्रस्तुति की गई। लखनऊ से आए कलाकारों मे ईशा रतन, मिशा रतन, अंकिता मिश्रा, संगीता कश्यप द्वारा भावमय से मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति कि गयी। इस प्रस्तुति मे संगीत रवि नागर, तबला विकास मिश्रा, सारंगी पर विनोद मिश्रा की संगत रही। इस अवसर पर अशोक गुप्ता संयोजक, नवीन अग्रवाल अध्यक्ष, नीरज बाजपेई, अमित गुप्ता, विचित्र गुप्ता, अभिषेक गुप्ता आदि का सहयोग रहा।