मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन


देश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अविवाहित रहे टाटा को सरकार ने पदम् विभूषण सम्मान से नवाजा था। टाटा ने भारतीय उद्योग को नई दिशा दी थी। भारत के वर्ग को देखते हुए उन्होंने लखटकिया कार नैनों का अविष्कार किया था। ये कार धूम मचा चुकी है। यही नहीं कैंसर के इलाज़ के लिए मुंबई में बड़ा अस्पताल स्थापित किया। सादा जीवन जीने वाले दो कमरों के फ्लैट में रहते थे। एक बिजनेसमैन के रूप में उन्होंने टाटा ग्रुप को विश्व में पहचान दिलाई। कई बड़ी कम्पनियों को मर्ज किया। सामाजिक सरोकार के लिए हमेशा तैयार रहते है। मेक इन इंडिया का विजन भी उन्हीं का है, जो अब विस्तार पा रहा है। उनके निधन से उद्योग जगत में शोक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए।