पंजाबी समाज ने दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि, कहा देश ने अनमोल रतन खो दिया

बदायूं। पंजाबी समाज सेवा समिति कार्यकारिणी की बैठक बृहस्पतिवार को समिति अध्यक्ष अशोक नारंग के निवास पर हुई। इसमें देश के महान उद्योगपति व समाजसेवी रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर अशोक नारंग ने कहा कि रतन टाटा देश के अनमोल रतन थे। वह कर्मवीर, दानवीर व प्रसिद्ध समाजसेवी थे और समाज के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे| कमजोर वर्ग के लिए नैनो जैसी छोटी सस्ती कार का निर्माण व कैंसर जैसी बीमारी के लिए टाटा कैंसर जैसे बड़े अस्पताल की स्थापना उनकी विश्व व्यापी उपलब्धियां हैं|बैठक में पंजाबी समाज सेवा समिति सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।