शाहजंहापुर। मिशन शक्ति विशेष अभियान फेस-5 के मेगा इवेंट अनंता के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी छात्राओं को ₹5000 की धनराशि तथा कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम कर बेबी किटों का वितरण तथा अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भारत रत्न अटल बिहारी प्रेक्षागृह निकट आंटा चौराहा, शाहजहांपुर मे मेंगा इवेंट अनंता के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डीपी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला प्रोवेशन अधिकारी गौरव मिश्रा ने सभी सम्मानित अतिथियों को पौधा भेट कर स्वागत किया। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति फेस 5 प्रमुख तीन बिंदुओं से बना है। नारी सम्मान,नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन जिसमें सबसे महत्वपूर्ण बिंदु नारी स्वावलंबन है। जब तक की बालिकाएं पढ़ लिखकर स्वावलंबन को प्राप्त नहीं कर सकती दो अन्य बिंदुओं को प्राप्त किया जाना कठिन है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी बालिका को पढ़ाई लिखाई खेलकूद मे किसी प्रकार की कोई भी समस्या हो रही हो, तो मुझसे बेझिझक संपर्क कर सकती है। मैं ऐसी सभी बालिकाओं की मदद के लिए प्रतिबद्ध हूं। पुलिस अधीक्षक राजेश यस ने कहा कि समाज में जेंडर इक्वलिटी अत्यंत आवश्यक है। महिला को महिला ही समझा जाए उसके साथ कोई भेदभाव ना किया जाए तथा महिलाओं की भी यह जिम्मेदारी है। वह घर से निकलकर बाहर आए और अपने आप को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएं ,मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर अपराजिता सिंह ने कहा कि आज महिलाएं सिर्फ घर तक सीमित नहीं है। मेरा नाम अपराजिता है, जिसका अर्थ दुर्गा होता है। मेरे परिवार वालों ने मुझसे कहा कि हमने तुम्हारा नाम अपराजिता इसलिए रखा है कि जब भी कभी तुम किसी क्षेत्र में कमजोर पड़ो तो अपना नाम याद कर लेना जिस प्रकार मेरा नाम अपराजिता है। आज नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपराजिता है मैं सभी बालिकाओं एवं महिलाओं से कहना चाहती हूं कि खुद की खोज में निकले और आगे बढ़े
भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। बेटियों को जरूरत है जागरूक रहने की। प्रशिक्षु सर्किल ऑफिसर पुलिस इशिका सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाये एवं महिलाएं अपनी शक्ति को पहचाने और आर्थिक रूप से सशक्त बने।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदय एवं सम्मानित अतिथियों द्वारा मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। 12वीं छात्राएं अनामिका वर्मा पुत्री रमाकांत, समीक्षा सिंह पुत्री सत्यपाल सिंह, अनुष्का गुप्ता पुत्री श्री रतन गुप्ता, सुरभि पाण्डेय पुत्री श्री ब्रजेश कुमार पाण्डेय, उमरा नकीब पुत्री श्री नकीबुद्दीन, कनक यादव पुत्री कुशल पाल सिंह, अनुभी गुप्ता पुत्री संजीव कुमार गुप्ता, सुरभि कश्यप पुत्री श्री मुकेश कुमार,रोली देवी पुत्री ब्रजकिशोर,प्राची गुप्ता पुत्री श्री कमलेश, सविता मौर्या पुत्री श्री सत्यपाल मौर्य, अलीशा फातिमा पुत्री श्री ताहिर अली दसवीं की परीक्षा 2024 में सगुन सिंह पुत्री श्री अभय कुमार, श्रेया यादव पुत्री श्री वीरभान सिंह, गार्गी चौहान पुत्री श्री शारदेंद चौहान,अंशिका शर्मा पुत्री श्री प्रदीप शर्मा, प्राजंली वर्मा पुत्री श्री संतोष कुमार वर्मा,शिफा पुत्री श्री असलम अली, दृष्टि गुप्ता पुत्री श्री विकास गुप्ता स्नेहा चौहान पुत्र श्री अजीत सिंह, ज्योतसना मिश्रा पुत्री श्री हरि आशुतोष मिश्रा,रूपांशी वर्मा पुत्री श्री जितेंद्र कुमार वर्मा।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों एवं संस्थाओं के बालक/बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसी क्रम में राजकीय बाल ग्रह बालक के बालको द्वारा अत्यंत सुंदर नाटकों की प्रस्तुति की गई नाटकों के विषय नशा मुक्ति तथा बाल विवाह रहा। बेसिक शिक्षा से नवदुर्गा छवि प्रदर्शित की गई ख्याति अग्रवाल द्वारा सोलो नृत्य प्रस्तुत किया गया प्रतिभागियों को जिला अधिकारी महोदय एवं सम्मानित अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में बाल विकास एवं पुष्टाहार से चिन्हित की गई बालिकाओं के साथ जिलाधिकारी ने कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम कर बेबी किटों का वितरण किया गया। उनका अन्नप्राशन भी किया गया।
आर्य महिला डिग्री कॉलेज की बालिकाओं द्वारा ग्रुप डांस भी प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम में आर्य कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज,नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज राजकीय इंटर कॉलेज बालक और आर्य महिला इंटर कॉलेज, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, आशा आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।कार्यक्रम में नगर आयुक्त महोदय विनीत मिश्रा, संयुक्त नगर आयुक्त श्रीमती संगीता कुमारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी, ए सी ए म ओ पी पी श्रीवास्तव कार्यक्रम का संचालन आर्य महिला डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर डॉक्टर रानू दुबे द्वारा किया गया।