मेरठ। पुलिस को हर समय विलेन मानना उचित नहीं। आज पुलिस न सिर्फ़ त्वरित गति से आई, बल्कि एक युवक की जान भी बचाई।
बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद में फांसी लगा रहा था युवक।
फंदे पर लटका देख परिजनों ने पुलिस सूचना को सूचना दी। तत्परता दिखाते हुए चंद मिनटों में पुलिस वहां पहुँच गई। युवक को बड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा। युवक की जान बचा युवक से पूछताछ की जा रही है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। यह मामला थाना परतापुर क्षेत्र के उपलेडा गांव का बताया जा रहा है।