बदायूं। हजरतपुर थाना के असफपुर में घायल महिला की मौत के बाद माहौल गरमा गया। शव को रोड पर रखकर जाम लगा दिया।
एसडीएम व सीओ दातागंज ने मौके पर जाकर लोगों को समझाया। परिजनों ने पुलिस पर भी आरोप लगाए।
बताया जाता है कि मामूली कानाफूसी पर समुदाय विशेष के लोगों ने दूसरे समुदाय की दो महिला को बुरी तरह मारा पीटा था। एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर होते ही समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। मामला दो समुदाय के बीच होने से गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस फोर्स तैनात।