बहराइच के हरदी के महसी महराजगंज में प्रतिमा विसर्जन जुलूस में हुए बवाल में राम गांव के रेहुआ मंसूर निवासी 20 वर्षीय राम गोपाल समेत दो लोगों को गोली लग गई। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है, यहां रामगोपाल की मौत ही गई। इससे गुस्साए लोगों ने बहराइच-सीतापुर हाईवे पर जाम लगा दिया।
उल्लेखनीय है रेहुआ मंसूर निवासी 30 वर्षीय राजन को भी गोली लगी वह घायल हुए। वहीं पत्थरबाजी में तिवारी पुरवा निवासी 22 वर्षीय सुधाकर तिवारी के सिर में चोट लगी है। सिपहिया प्यूली निवासी दिव्यांग 42 वर्षीय सत्यवान घायल व 52 वर्षीय अखिलेश बाजपेई घायल हुए हैं। बताया जाता है कि विरोध में शव लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। विसर्जन के लिए जा रही सभी प्रतिमाएं रोक दी गईं।