बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने सदर तहसील में पंचायत करके किसानों से कर्ज वसूली के विरोध में 21 अक्तूबर से जेल भरो आंदोलन करने का एलान किया। इस बाबत तहसीलदार सदर और जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया।
भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह व मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना ने कहा कि समय बैंक गलत चक्रवर्ती ब्याज लगाकर किसानों को लूट रहे हैं। लहसिलकर्मी जमीनों में हेराफेरी कर रहे हैं।
सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि नए राशन कार्ड पैसा लेकर बनाए जा रहे हैं। जो सालों से भटक रहे हैं, उनके राशन कार्ड नहीं बनाए पा रहे हैं। किसानों से किसान सम्मन निधि और वृद्धावस्था पेंशन की रकम से कर्ज वसूली की जा रही है। पंचायत में जिला प्रचार मंत्री कल्लन मियां, सदर तहसील उपाध्यक्ष केसर अली, ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी, फैयाज अली, बृजपाल प्रजापति, साबिर हुसैन, सुरेश दीवान, भंवर पाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, ओमपाल, नन्हेलाल, शारदा, इकराम यादव, प्रभादेवी, मोहनलाल आदि मौजूद रहे।
किसानों से कर्ज वसूली के विरोध में भाकियू 21 से करेगी जेल भरो आंदोलन
