मुंबई में रहने वाली फिल्म अभिनेत्री ने सहारनपुर के भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री ने अपने फेसबुक पेज से लेकर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक के बाद एक कई वीडियो जारी कर ये आरोप लगाए। भाजपा महानगर अध्यक्ष का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। बताया जाता है कि अभिनेत्री भोजपुरी, हिंदी व अन्य भाषाओं की लगभग 250 फिल्मों में काम कर चुकी है। उसका कहना है कि अपने लड़के की ख़ातिर वह बहुत कुछ सह चुकी है। अब पानी सिर से ऊपर हो गया है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर मंगलवार को कई वीडियो और एक ऑडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक फिल्म अभिनेत्री रोते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष पर आरोप लगा रही है। आरोप है कि वह पति से अलग अपने बेटे के साथ रहती है। इसी बीच महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी उसके संपर्क में आए। पुनीत ने उसके बेटे को कभी कोई गिफ्ट तो कभी अन्य सामान भेजकर यह जताया कि वह उसकी परवाह करते हैं। अभिनेत्री का आरोप है कि बेटे के माध्यम से पुनीत त्यागी उनके नजदीक पहुंच गए और यौन उत्पीड़न किया