महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर भावपूर्ण स्मरण

शाहजहाँपुर/ जनपद में पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ महर्षि बाल्मीकि जी की जयन्ती मनाई गई। कई जगह शोभायात्रा निकाली गई। कई जगह रामायण पाठ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डीपी सिंह ने महर्षि का भावपूर्ण स्मरण किया।

महा महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती को संपूर्ण जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर अनेक मंदिरों में रामायण पाठ का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन व दीपदान के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। महर्षि बाल्मीकी जी के जयन्ती के अवसर पर उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया। जयंती पर सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने महर्षि बाल्मीकि रामायण पाठ, भजन व भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। अनुकृति सांस्कृतिक दल ने रामायण पाठ किया।
महानगर में शोभायात्रा निकाली गई। जगह जगह उसका स्वागत किया गया। मिष्ठान वितरित किये गए। ये यात्रा टाउनहाल स्थित वाल्मीकि मंदिर पर जाकर विसर्जित हुई। यहां धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।