बदायूं पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल, पूर्व विधायक आबिद ने किया स्वागत

बदांयू। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव बुधवार शाम बदायूं पहुंचे। उनका पूर्व विधायक आबिद रजा ने अपने आवास पर फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान शिवपाल ने कार्यकर्ताओं से वार्ता कर उनकी समस्याएं पानी। जिले की राजनीतिक गतिविधियों की भी जानकारी ली।
शिवपाल दो दिवसीय दौरे पर बदायूं आए हैं। बुधवार शाम सात बजे शिवपाल पूर्व विधायक आबिद रजा के आवास पर पहुंचे, जहां आबिद ने उनका स्वागत किया। जिले के सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे। स्वागत कार्यक्रम के बाद शिवपाल सिंह व आबिद रजा के बीच लंबी राजनैतिक चर्चा भी हुई।