बदायूं। शहर में बृहस्पतिवार को महर्षि वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा को पूर्व विधायक आबिद रजा और नगर पालिका परिषद चेयरपर्सन फात्मा रजा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आरिफपुर नवादा से शुरू हुई शोभायात्रा पुरानी चुंगी, टिकटगंज, बड़ा बाजार आदि मार्गों से होकर गुजरी। जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर आबिद रजा ने कहा कि महर्षि वाल्मिकी ने रामायण के माध्यम से जो संदेश दिया है, उस पर चलने में ही हमारा कल्याण निहित है।
इस दौरान नगर पालिका के सभासद अनवर खां, अनवर अंसारी, छोटा भाई, वाहिद अली, गिरीश शुक्ला, अबरार, मोहतशाम सिद्दीकी, मोहमद मियां, साजिद आदि मौजूद रहे।
बदायूं में आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई वाल्मीकि शोभायात्रा
