करवाचौथ पर ससुराल जा रही हेड कांस्टेबल से रेप

यूपी के कानपुर में सेन पश्चिम पारा इलाके के एक गांव की घटना। अयोध्या से करवाचौथ मनाने ससुराल जा रही महिला हेड कांस्टेबल से किया रेप। अंधेरे में महिला को खेत में खींच ले गया आरोपित। महिला ने दुराचारी से बचने की भरपूर कोशिश की। उसका एक दांत भी टूट गया। महिला ने आरोपित की उंगली चबा ली। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।