शाहजहांपुर। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में तमाम कांग्रेस पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
इससे पूर्व सभी कांग्रेसी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गांधी भवन स्थित प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हुए और यहां हुई एक बैठक में पवन सिंह ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने है तब से सिर्फ झूठे वादे और नाम बदलने के अलावा कोई दूसरा काम नहीं है। पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा किए गए कार्यों को सिर्फ नाम बदल कर अपनी नाकामी छिपा लेते है। लेकिन कांग्रेस पार्टी इनके हर गलत कदम का पुरजोर विरोध करेगी। इसके बाद सभी कांग्रेस नेता यहां से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने विगत दिनों बनारस के पुराने प्रतिष्ठित स्टेडियम बाबू सम्पूर्णानंद का नाम सरकार द्वेष भावना के चलते अकारण पुनर्निर्माण के समय जनपद बनारस के वर्षों पुराने स्टेडियम जिसका नाम बाबू सम्पूर्णानन्द के नाम पर था। पुनर्निर्माण के दौरान उसका नाम परिवर्तित कर दिया गया है जो कि बेहद निंदनीय है, संपूर्णानन्द जैसे लोकप्रिय राज़नेता का नाम किसी प्रतिष्ठान से हटा दिया जाना महज़ काशी वासियों का अपमान नहीं है बल्कि पूरी आचार्य परंपरा सत्य त्याग नैतिक मूल्यों और स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत एवं सभी देश वासियों की भावनाओं का अपमान है। कांग्रेसियों ने स्टेडियम का नाम पुनः उसी रूप में पुनर्स्थापित किए जाने की माँग की है। अगर नाम पुनर्स्थापित नही किया गया तो व्यापक जनान्दोलन को बाध्य होंगे। जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष कृष्ण विनोद मिश्रा, जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी, पूनम पांडेय, सेवादल अध्यक्ष अतीत बागी, ब्लॉक अध्यक्ष अरुणोद मिश्रा, अल्प संख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सईद अंसारी, अल्प संख्यक कांग्रेस महानगर अध्यक्ष तस्दीक अंसारी, अल्प संख्यक कांग्रेस प्रदेश सचिव डॉक्टर जाने आलम, मनीष कोरी, अब्दुल सत्तार लाले पार्षद, ओमकार मिश्रा, अनुभव कटारिया, एडवोकेट बिंदेश्वरी राज, शान मोहम्मद, सुशील शर्मा, संजय सक्सेना, वकार आलम वारसी, राहिल अंसारी, सहित तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।