बदायूं। कई राउंड फायरिंग से दहला थाना दातागंज क्षेत्र का गांव करीमगंज। करीब दो घंटे तक जमकर हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना पुरानी रंजिश में होना बताई जा रही है।
दातागंज थाना क्षेत्र ग्राम करीमगंज में एक ही महीने में दूसरी बार गोलीबारी होने से पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। मंगलवार को हुई फायरिंग में एक के सिर तो दूसरे के सीने में छर्रे लगे हैं। तीसरे व्यक्ति के कूल्हे में गोली लगी है। उसकी हालत हालत गंभीर है।
इस मामले एसएसपी बदायूं ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों के लोग घायल हैं। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
दातागंज इलाके में हुई गोलीबारी, तीन लोग घायल
