चांदी-सोने ने तोड़ा रिकार्ड, आम पहुँच से बाहर


नई दिल्ली। चांदी-सोने के दाम रिकॉर्ड स्तर पर हैं। चांदी एक लाख प्रति किलो पार कर गई। सोना भी 81 हजार₹ प्रति दस ग्राम का भाव पहुँच गया है। त्योहारी सीज़न में भाव बढ़ने से आम आदमी की पहुँच से ये दूर सा हो गया है।
बाजार भाव पिछले कुछ दिनों से रिकॉर्ड तोड़ बढ़े हैं। चांदी तो सोमवार को ही पांच हज़ार रुपए बढ़ गई। अब एक लाख एक हजार का भाव है। सोना भी 81 हजार पहुँच चुका है। कारोबारी बता रहे हैं कि दीपावली के पहले चांदी 1.10 लाख का भाव छू सकती है। अब सहालग भी शुरू हो गई हैं। अगर कोई आम आदमी जेवर बनवाता है, तो उसको ज़्यादा खर्च करना होगा। पिछले कुछ माह से चांदी-सोने ने सबसे अधिक रिटर्न दिया है। तत्काल बिकवाली के कारण लोग इस पर ज़्यादा निवेश कर रहे हैं।