जिम्बाब्बे ने T20 में रचा इतिहास, 344 रन बनाए

नैरोबी। जिंबाब्वे ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उसने गांबिया के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट पर 344 रन बनाकर नया विश्वरिकॉर्ड बनाया। टी-20 विश्वकप अफ्रीका क्वालिफायर के ग्रुप बी में सिकंदर रजा ने 43 गेंद में नाबाद 133 बनाए, जिसमें 15 छक्के जड़े।

जिंबाब्वे ने नेपाल के 314 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। जिंबाब्वे टेस्ट खेलने वाले देशों में टी-20 का सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाला देश भी बना। गांबिया के मूसा ने चार ओवर में 93 रन दिए। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय के सबसे महंगे गेंदबाज बने।