अब जंगल सफ़ारी का लुत्फ़ एक हफ़्ते पहले


लखनऊ। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) व दुधवा टाइग रिजर्व अब छह नवंबर से सैलानियों के खुल जाएगा। पर्यटन सत्र छह नवंबर से ही शुरू हो रहा है। लखनऊ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक व मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक संजय श्रीवास्तव ने पत्र भी जारी किया है। इसके बाद पीटीआर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

बताते चलें कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र हर साल 15 नवंबर से शुरू होता है, लेकिन इस बार एक हफ्ते पहले ही खोला जा रहा है। छह माह तक पर्यटन सत्र के दौरान यहां देश के अलावा विदेश से भी पर्यटन आते हैं। पीटीआर में चूका बीच सैलानियों को ज़्यादा पसंद आता है। जंगल सफ़ारी के दौरान यहां विचरण करते बाघ व अन्य जंगली जानवर दिखते हैं। यही रोमांच होता है।