बदायूं। मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सपा सांसद आदित्य यादव रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने बिल्सी पहुंचे। उन्होंने पावर से घटना की जानकारी ली और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
सांसद आदित्य यादव रविवार दोपहर बाद सहसवान विधायक बृजेश यादव और पूर्व विधायक हाजी बिट्टन के साथ पीड़ित के घर पहुंचे। उन्होंने समाजवादी पार्टी की तरफ से आर्थिक मदद के रूप में एक लाख का चेक दिया। कहा, वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यहां आए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार जो भी सवाल उठा रहा है, पुलिस उन पर जांच कर कार्रवाई करे।