राष्ट्रीय सदस्यता अभियान में बदायूं को प्रदेश में मिला पांचवां स्थान

बदायूं। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। अभियान के दौरान सर्वाधिक प्राथमिक सदस्य बनाने में बदायूं ने प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राज्यसभा सांसद डॉ. के.लक्ष्मण ने बदायूं जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता को अंगवस्त्र और बुके भेंटकर सम्मानित किया। कहा, बदायूं के कार्यकर्ता बहुत परिश्रमी हैं। वे सदैव पार्टी के अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर प्रदेश में अव्वल बने रहते हैं।
इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, जिला सह-चुनाव अधिकारी आशीष शाक्य, संदीप चौहान, अमित सिंह आदि उपस्थित रहे।