उसहैत में रावण दहन के बाद हुआ भगवान राम का राजतिलक

बदायूं। उसहैत में चल रही रामलीला में सोमवार को रावण दहन के बाद श्रीराम के राजतिलक की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने भावपूर्ण अभिनय किया।

श्रीराम ने तीर मारकर रावण के पल का दहन किया। इसके बाद दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने विधायक एवं थानाध्यक्ष उसहैत को स्मृति चिह्न देकर, राम नाम का पटका पहनाकर व रामपरिवार का चित्र देकर सम्मानित किया।