महिला ने फंदे से लटक कर दी जान

बदायूं। घर में किसी बात को लेकर हुई कलह के बाद महिला ने फंदे से लटक कर जन दे दी। दिवाली पर हुई घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव के सिरसा ठेर में बृहस्पतिवार शाम मुन्ना लाल के घर में दिवाली पूजन की तैयारी चल रही थी। मुन्ना लाल की पत्नी 38 वर्षीय सभ्यता पकवान बना रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद सभ्यता ने फंदे से लटक कर जन दे दी। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।