बिजनौर। गांव करौंदा चौधर में मधुमक्खी के हमले में घायल भाजपा नेता नरेंद्र त्यागी के पुत्र विकास त्यागी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। विकास अपने माता- पिता का इकलौता पुत्र था।
करौंदा चौधर निवासी विकास त्यागी उर्फ विक्की (38) पुत्र नरेंद्र त्यागी अपनी माता अनीता त्यागी के साथ दीपावली पर देवस्थान पर दीपक जलाने गया था। तभी दोनों पर मधुमक्खी ने हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर आसपास ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विकास त्यागी और उसकी मां अनीता को पीएचसी से बिजनौर रेफर कर दिया, जहां विकास ने दम तोड़ दिया।