भैया दूज कर लौट रही महिला की ऑटो की टक्कर से मौत, पति और दो बच्चे घायल

बदायूं। भैया दूज कर मायके से पति और दो बच्चों के साथ बाइक से लौट रही महिला की ऑटो की टक्कर से मौत हो गई। उसके पति और दोनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मनौना निवासी 25 वर्षीय पूजा शनिवार को अपने पति अनिल और दो बच्चों के साथ भैया दूज पर बाइक से अपने मायके वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव उरैना आई थी। रविवार को भाई की दूज करके पूजा अपने पति और बच्चों के साथ घर लौट रही थीं तभी सैदपुर के पास ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे मैं पूजा, उसके पति अनिल और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस चारों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। अनिल और दोनों बच्चों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने पूजा के शव का पोस्टमार्टम कराया है।