डीएम ने जानी धान खरीद की हकीकत


शाहजहांपुर के जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आज उप नवीन मंडी बंडा का निरीक्षण किया और धान खरीद में लगे जिम्मेदार अधिकारियों से अब तक की गई धान खरीद की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सेंटर इंचार्जों से कहा कि किसानों से संपर्क कर अधिक से अधिक धान खरीद की जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि किसानों से खरीदे गए धान का भुगतान समयावधि में ही किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि खरीद में किसान को किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र पर मौजूद कांटा छानना और धान की नमी जांचने बाली मशीन को भी चेक किया। डीएम ने खरीदे गए धान का उठान समय से कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि धान क्रय केंद्र पर किसानों को इंतजार न करना पड़े । जिस दिन जिस किसान का निर्धारित दिन हो उसी दिन धान की खरीद की जाए। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ बंडा मंडी में पुलिस अधीक्षक राजेश एस, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय पांडे, उप जिलाधिकारी पुवायां, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राकेश मोहन पांडे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।