जनता की समस्याओं को लेकर सपा का प्रदर्शन


शाहजहांपुर। सपा के स्थानीय नेता जागकर किसानों सहित आमजन मानस की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। आमजन की तमाम समस्याओं को लेकर सपाईयों ने जिलाध्यक्ष तनवीर खाॅ के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा है।

इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के लिए डीएपी खाद जिला प्रशासन उपलब्ध नहीं कर पा रहा है। डीएपी खाद ब्लैक में बेचकर बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की जा रही है। किसानों का सरकार द्वारा खुला शोषण किया जा रहा है। किसानों के साथ नाइंसाफी हो रही है। उन्होंने कहा धान क्रय केन्द्रों पर भी किसानों का धान औने पौने दामों पर खरीद कर किसानों के साथ उनके खून पसीने से उगाई गई फसल पर सरकार द्वारा खुला डाका डाला जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय बंद नहीं हुआ तो सपा सड़कों पर निकलकर भाजपा सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ेगी।

इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगभग 3 वर्ष पूरे करने जा रही है लेकिन गन्ना किसानों के लिए इस वर्ष भी कीमत भी नहीं बढ़ाई ।लगभग साढ़े सात साल की भाजपा सरकार में गन्ने की कीमत मात्र दो बार ही बढ़ाई गई लेकिन सपा सरकार में 5 साल लगातार गन्ने की कीमत बढ़ाई गई ,उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है।

इस मौके पर सपा के जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव, सपा प्रदेश सचिव विजय सिंह, सपा प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव अनवर उल्ला खान, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह सोमवंशी, सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विकास चंद्र एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप तिवारी उर्फ पिंटू ,जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल, जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह, नसीम खान, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, राजपाल भोजवाल, सरताज खान, प्रसून कुमार कनौजिया ,डॉ सुहेल खान आदि मौजूद रहे।