शाहजहांपुर। थाना रामचन्द्र मिशन में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत वर्ष 2023 के 28 अभियोगों तथा वर्ष 2024 के 43 कुल 71 अभियोगों में बरामद कुल 5770 लीटर नाजायज अंग्रेजी / देशी शराब व 52 जूट के बण्डल बरामद किये गये थे।
उक्त अभियोग मे बरामद शराब जो थाना के मालखाने मे रखी थी, से दुर्गन्ध आ रही थी और वातावरण प्रदूषित हो रहा था एवं अधिक समय व्यतीत होने पर उनके गैस मे परिवर्तित होने की सम्भावना बनी रहती थी। अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली द्वारा मालों के निस्तारण के सम्बन्ध मे अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में इसको नष्ट कर जमीदोंज किया गया। इसकी वीडियो ग्राफी कराई गई। कोर्ट को सूचित किया गया।