बदायूं। बिल्सी के सराफा व्यापारी का शव बुधवार सुबह घर में ही फंदे से लटका मिला है। परिजन घटना की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
बिल्सी के अमित वार्ष्णेय (35) की घर में ही ज्वेलरी की दुकान है। मंगलवार को उनकी पत्नी बरेली गईं थीं। घर पर अमित और उनकी मां राजेश्वरी थीं। रात को अमित घर लौटे और अपने कमरे में सोने चले गए। बुधवार सुबह राजेश्वरी जागीं तो अमित का शव फंदे पर लटका देखा।
शव देखकर उनकी चीख निकल गई। आसपास के तमाम लोग मौके पर आ गए। पुलिस भी पहुंच गई और वीडियोग्राफी के बाद शव कब्जे में ले लिया।
चर्चा है कि बिल्सी के ही एक रेस्टोरेंट संचालक से अमित का रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद था। यह मामला पुलिस के संज्ञान में भी पहुंचा था।
फंदे से लटका मिला सराफा व्यापारी का शव
