#पीलीभीत पुलिस प्रसाशन द्वारा परिवार के आपसी विवाद सुलझाने के लिए परिवार परामर्श केंद्र संचालित है, जिसमें काउंसलर के रूप में सामाजिक क्षेत्र की बहन भाइयों को जिम्मेदारी दी गई है। इस केंद्र की व्यवहारिक शैली के कारण परिणाम भी उत्तम आते रहे हैं।
अभी कल मिशन शक्ति फेज पांच के आगाज के अवसर पर नौ विधाओं में अलग अलग कार्य हेतु सम्मानित किया गया, जिसमें विनोबा सेवा आश्रम की संयुक्त सचिव रंजना श्रीवास्तव को किसान महिलाओं को जैविक सब्जी उत्पादन के माध्यम से आजीविका दिलाने के लिए सम्मानित किया गया। आश्रम परिवार ने इस सम्मान को प्राप्त होने से अपने को गौरव महसूस किया है। पुलिस प्रशासन का आभार जताया।
#जन मन न्यूज़