#शाहजहांपुर जिले में काफ़ी दिनों से सुस्त पड़ी उत्तर प्रदेश एसोशिएशन आफ जर्नलिस्ट ( उपज) अचानक सक्रिय हो गई। कारण ? सामने एक नए पत्रकार संगठन का गठन होना माना जा रहा है। पत्रकारों के लिए ये अच्छी बात है कि जब प्रतिस्पर्धा होगी, तभी हितपोषक भी सामने आएंगे। ठीक उसी तरह, जैसे महानगर में दो सामाजिक संस्था के बीच समाजसेवी होने की प्रतिस्पर्धा है।
खैर, उपज के जिलाध्यक्ष अनिल मिश्रा ने जलालाबाद इकाई का गठन किया। तहसील कार्यालय पर बैठक में सहमति से नई इकाई का गठन किया गया। संतोष उपाध्याय को पुनः तहसील इकाई का अध्यक्ष व लोक भारती अख़बार के तहसील प्रभारी अमरीक सिंह को महामंत्री चुना गया। तहसील बार एसोशिएसन के अध्यक्ष श्यामबाबू सिंह एडवोकेट को विधि संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार हरीश गुप्ता को संरक्षक मनोनीत किया गया। इंजीनियर अनुज गुप्ता को सामजिक कार्यों का संरक्षक बनाया गया। इकाई में देवेश शुक्ला व देवेश भारद्वाज को उपाध्यक्ष, आकाश मिश्रा व वीर गुप्ता बिट्टू को सचिव, पुष्कर गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
जिलाध्यक्ष अनिल मिश्रा ने कहा कि पत्रकारो का अध्यक्ष भी लोकतांत्रिक व्यवस्था से चुना जाना चाहिए। संगठन अगले वर्ष जनवरी 2025 से पत्रकारों के बीच चुनाव कराकर अध्यक्ष का चयन करेगा। जबरदस्ती अध्यक्ष नहीं थोपा जाएगा। अंत में सभी पाधिकारियों को जिलाध्यक्ष अनिल मिश्रा ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उपाध्याय ने पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया।