आलाकमान के हुक्म पर प्रदेश की कांग्रेस कमेटी भंग

लखनऊ। कांग्रेस आलाकमान के इशारे पर उत्तर प्रदेश संगठन को भंग कर दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष ने यूपी की सभी कमेटियां भंग की हैं। प्रदेश, जिला, शहर और ब्लॉक कमेटी भंग की गई हैं कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर दिया। अब प्रदेश भर में कमेटियां नए सिरे से गठित की जाएंगी। मल्लिकार्जुन खरगे की संस्तुति के बाद कमेटियां भंग की गई हैं। 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए ये निर्णय लिया गया है। ऐसा कांग्रेसी बता रहे हैं। नई कमेटी में जगह बनाने के लिए दिल्ली तक दौड़ शुरू हो गई है। कांग्रेस के फैसले को लोग बड़े बदलाव की तैयारी बता रहे हैं। अब नया अध्यक्ष बनने के लिए लाबिंग भी शुरू हो गई है।