यूपी के शाहजहांपुर में एक 40 साल की महिला को अपनी से आधी उम्र के लड़के से इश्क़ हुआ। घर आना जाना लगा रहे तो युवक की बहन से अपने बेटे का निकाह करा दिया। जब शौहर ने एक ही चारपाई पर दोनों को पकड़ लिया तो पत्नी व उसके प्रेमी ने ईंट से चेहरे पर वार करके मार दिया। शव घर के बाहर डाल दिया। शोर मचा दिया कि दीवार गिरने से मौत हो गई। इस राज को उसके सबसे छोटे बेटे ने खोल दिया, जो पिता के पास ही लेटा था। खुटार पुलिस ने हत्यारिन पत्नी शमीम बानो निवासी टाहखुर्द थाना खुटार व उसके आशिक़ मानूस खां पुत्र काके खां उर्फ़ सफीक निवासी टाह खुर्द को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से लोग हैरान है।
#जन मन न्यूज़