#मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने भ्रष्टाचार पर की बड़ी कार्रवाई
यूपी के मथुरा में भ्र्ष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति के तहत स्टांप एवं पंजीयन विभाग मंत्री ने पूरे रजिस्ट्री ऑफिस को निलंबित कर दिया है। आरोप था कि रजिस्ट्री की मूल डीड देने में जानबूझ कर देरी की जा ही है। घूसखोरी के खिलाफ प्रदेश में अपनी तरह की ये पहली कार्रवाई है। शिकायत कर्ता साधुराम तौरानी ने फ्लैट की रजिस्ट्री के बाद मूल डीड एक दिन बाद देने पर स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल से शिकायत की थी। जबकि रजिस्ट्री के तत्काल बाद मूल डीड वापस करने का नियम है। मामले में शिकायत सही पाई गई थी। अब उप निबंधक प्रथम अजय कुमार त्रिपाठी, सहायक प्रदीप उपाध्याय और सतीश कुमार चौधरी को अन्य जनपद से संबद्ध किया है।