फिल्मकार बेनेगल नहीं रहे

फ़िल्म मेकर श्याम बेनेगल का निधन। मुंबई में ली अंतिम सांस। आर्ट फिल्मों को दी थी नई पहचान। श्याम बेनेगल को अंकुर, मंडी, मंथन आदि कलात्मक फिल्मों के लिए जाना जाता था। बेनेगल को भारत सरकार द्वारा 1976 में पद्मश्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उनकी सफल फिल्मों में मंथन, जुबैदा और सरदारी बेगम शामिल हैं। अपने करियर में बेनेगल ने ‘भारत एक खोज’ और ‘संविधान’ सहित विभिन्न मुद्दों, डॉक्यूमेंट्री और टेलीविजन धारावाहिकों पर फिल्में बनाईं। उनके निधन की पुष्टि उनकी बेटी पिया ने की। वह किडनी रोग से ग्रसित थे। दो दिन पहले गिर गए थे। उनको भर्ती कराया गया था।