जेब में सेक्सवर्धक गोलियां रखकर बीबी ने रची साज़िश..

पढ़िए एक बीबी का प्लान वियाग्रा…

कानपुर में शबाना ने बीमार पति आबिद से छुटकारा पाने के लिए ऐसा प्लान रचा कि पुलिस भी यकीन कर बैठी। लेकिन शबाना के भाई ने गले पर निशान देख एफआईआर दर्ज कराकर पीएम करा दिया तो राजफ़ाश हो गया।

घटनाक्रम कुछ इस प्रकार है, शबाना की फेसबुक के जरिए आने से छोटे युवक रेहान से मुलाक़ात हुई। एक माह बाद ही दोनों मिलने लगे। शबाना ने उससे अपना दुखड़ा रोया कि पति बहुत मारपीट करता है। उससे पीछा छुड़वा दो… रेहान भी युवा था, जल्द बातों में आ गया। फिर शबाना ने प्लान बनाया। बुधवार को आबिद मृत मिला। बीबी ने बताया कि वियाग्रा की ओवरडोज से मौत हो गई। जेब में दस गोली बरामद हुई।

पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर मरने की पुष्टि हुई तो पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। फिर शबाना ने सब कुछ उगल दिया। बताया, रेहान से इश्क़ हो गया तो शौहर को हटाने का प्लान बना लिया था। आबिद बीमार भी रहता था। शारीरिक सुख भी नहीं दे पा रहा था। सो रेहान व उसके दोस्त विकास के साथ मिलकर पति को मार दिया। शबाना के एक बेटा इमरान है। घटना के दिन वह घर पर नहीं था। पुलिस ने शबाना व रेहान को गिरफ्तार कर लिया है। विकास की तलाश जारी है।
#जन मन न्यूज़