नेपाल में सम्मानित हुए डॉ.अरुण भदौरिया


बस्कोट, नेपाल में 29 व 30 जनवरी 2025 को आयोजित दो दिवसीय ‘दशरथ चंद साहित्य उत्सव तथा अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी’ में सम्मिलित होकर लौटे शाहजहांपुर के डॉ अरुण प्रताप सिंह भदौरिया ने जएँ मन न्यूज़ को बताया कि भव्य कार्यक्रम के दौरान नेपाल ललित कला प्रज्ञा प्रतिष्ठान के कुलपति नारदमणि हार्तम्छाली,राष्ट्रीयता संरक्षण अभियान के अध्यक्ष हेम बाबू लेखक, दशरथचंद नगर पालिका के नगर प्रमुख पुष्कर राज जोशी, शहीद दशरथचंद स्मृति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद बहादुर चन्द व बुलंदी के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी ने उन्हें अंग वस्त्र पहनाकर प्रशस्ति पत्र देकर ” शहीद दशरथ चन्द नेपाल भारत मैत्री सम्मान” से अलंकृत किया! साहित्य सम्मेलन में भारत, नेपाल और भूटान के 100 से अधिक कवि, साहित्यकार, लोक गायक व समाज सेवी प्रवुद्ध जनों ने अपनी भागीदारी की थी। साहित्य सम्मेलन में नेपाल भारत के साहित्यिक, संस्कृतिक मैत्री सम्बंध को प्रगाढ़ बनाने व साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ाने व पर्यावरण संरक्षण पर हुई चर्चा में बतौर अतिथि वक्ता डॉ. भदौरिया ने भाग लिया और अपने विचार व्यक्त करके महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बता दें कि बहुआयामी प्रतिभा के धनी डॉ. अरुण प्रताप सिंह भदौरिया सामाजिक और साहित्यिक गतिविधियों में सक्रियता के साथ पशु व पर्यावरण प्रेमी भी है। सकारात्मक सोच के साथ सभी की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। सामाजिक संस्था टीम आलवेज पाजिटिव द्वारा बृक्षारोपण,समाज में जरूरतमंद लोगों की मदद,नशा मुक्ति, बालिका शिक्षा व उन्हें स्वाबलंबी बनाने हेतु भी लगातार कार्य कर रहे हैं। समाजिक व साहित्यिक कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के अनेक प्रतिष्ठित सम्मान आपको प्राप्त हुए हैं।