#वरिष्ठ योग साधकों को किया सम्मानित
शाहजहांपुर। मां शारदे के प्राकट्य दिवस “बसंत पंचमी” पर योग विज्ञान संस्थान की जिला इकाई की ओर से सीतापुर नेत्र चिकित्सालय योग साधना केन्द्र पर आज प्रातः 5.30 बजे से विद्या,बुद्धि,ज्ञान और संस्कृति की अधिष्ठात्री देवी मां शारदे की विधि-विधान से पूजन कर साधकों ने आसन,प्राणायाम के अभ्यास के पश्चात ध्यान योग साधना की।
इस अवसर पर योग के प्रति समर्पित और नियमित वरिष्ठ योग साधक ललित मोहन और वेद प्रकाश अग्रवाल को जिला इकाई द्वारा सम्मानित भी किया गया।
प्रणव मंत्र ओम् के समवेत स्वरों में उच्चारण और गायत्री मंत्र के जाप से प्रारम्भ कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रधान डा.अवधेश मणि त्रिपाठी, उप प्रधान ज्ञानेश चन्द्र मिश्र द्वारा दीप प्रज्ज्वलित और पंचोपचार पूजन कर किया गया। जिला महिला योग प्रमुख ज्योति गुप्ता और उप मंत्री डा.राजेन्द्र कुशवाहा के संयोजन में हुए आयोजन में राजेश दीक्षित एड.,सौरभ गोयल, रचना चांदना, अर्चना दीक्षित, गीता पाण्डेय,,अनामिका अवस्थी,संध्या गुप्ता ने आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया।
सभी के आरोग्य और प्रसन्नता की कामना के लिए वैदिक प्रार्थना ,शान्ति पाठ और प्रसाद वितरण व केन्द्र प्रमुख विपिन रस्तोगी द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर जवाहर लाल, राजवीर सिंह यादव, आलोक कुमार दूबे,कौशल शुक्ला, ऊषा कश्यप,थ अशोक रस्तोगी,निशा वर्नवाल,आशाराम गुप्ता,विजय बहादुर, राजकुमारी, लीना, सावित्री, विनोद कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।