#शाहजहांपुर में मैथिल ब्राह्मण युवा का लगा स्वरोजगार मेला
#मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने युवाओं को किया सम्मानित
शाहजहांपुर। अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में श्रीमैथिल ब्राह्मण महासभा भारत की और से मैथिल ब्राह्मण युवा स्वरोजगार मेला का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति ने दीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया।
इस मौके पर उन्होंने आयोजन के संयोजक डॉक्टर हरिओम शर्मा, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, राष्ट्रीय संयोजिका सीमा झा, रजनी किरण झा, डॉक्टर विमलेश शर्मा, लव कुमार शर्मा, राजश्री मेडिकल कॉलेज विभागाध्यक्ष नेत्र चिकित्सा बरेली, राजेश शर्मा नोएडा, आरके झा दिल्ली, आरपी शर्मा, नरेंद्र ओझा, संजय कुमार झा, अमित शर्मा, सहित सभी उद्योगपतियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सभी स्वजातीय उद्यमियों को इसी तरह आगे आना चाहिए, जिससे हर समाज के युवाओं को रोजगार हासिल हो सके। सभी युवाओं को एक और संकल्प लेने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपने अपने घर से एक एक थैला लेकर मार्केट में खरीदारी करने के लिए निकले, जिससे पॉलीथिन एवं पर्यावरण पर बढ़ रहे प्रदूषण को रोका जा सके।
इस मौक़े पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, ज़िला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर, विधायक ददरौल अरविंद सिंह , पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सुरेन्द्र नाथ बाल्मीकि, संजय कुमार झा, अशित पाठक, अवधेश मैथिल, मनीष शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, बृजेश मैथिल, ऋषि शर्मा, अखंड प्रताप शर्मा, मैथिल रानू, सिद्धार्थ झा, संदीप शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, पुष्पेंद्र शर्मा, शिवम शर्मा, मैथिल राजेश शर्मा मौजूद रहे।
#जन मन न्यूज़