नीलगाय सामने आई और हो गया बड़ा हादसा..


यूपी के हाथरस में नीलगाय सामने आने पर लगाए ब्रेक। कार बेकाबू होकर नहर में गिरी। डॉक्टर समेत चार लोगों की मौत, तीन घायल। शादी से लौट एटा जा रहे थे सभी। ये हादसा गुरुवार की रात 12 बजे हसायन के गांव बरवामई के पास हुआ। मरने वालों की पहचान नागेंद्र पाल बबलू, भाई की पत्नी पूनम, दो भतीजी काव्या, भूमि है। घायलों को हैलट रेफर किया गया है।