शाहजहांपुर। प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता व मंडल रेल प्रबंधक राजकुमार के निर्देश पर शाहजहांपुर चेकिंग स्टाफ द्वारा माह फरवरी में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान महाकुंभ भी चल रहा था। भीड़ ठीकठाक थी। अभियान में 5,163 यात्रियों से 26 लाख 70 हजार रुपया बसूला गया, जिसमें 1,060 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा गया। उनसे 8 लाख 40 हजार जुर्माना वसूला गया, अनियमित 2,870 यात्रियों से 13 लाख 25 हजार ,गंदगी फैलाने वाले 35 यात्रियों से 6 हजार, व शेष राशि अन्य मद में वसूल की गई। फरवरी माह में सर्वाधिक 307 यात्रियों से 1 लाख 62 हजार जुर्माना मुख्य टिकट निरीक्षक व नरमू नेता नरेंद्र कुमार त्यागी द्वारा वसूला गया
इसी क्रम में टीटीई वीरेंद्र मौर्य द्वारा 260 यात्रियों से 1 लाख 43 हजार व टीटीई सुनील मिश्रा द्वारा 214 यात्रियों से 1 लाख 3 हजार जुर्माना लिया गया। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके ठाकुर व मुख्य टिकट निरीक्षक कृष्णकांत ने बताया कि आगे भी टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा विशेष अभियान चलते रहेंगे।
#जन मन न्यूज़