हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं महिलाएं: ममता

#नेहरू युवा केन्द्र ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025

नेहरू युवा केन्द्र शाहजहाँपुर व नेहरू युवा मंडल महमदपुर आजमाबाद के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन आर्य महिला डिग्री कॉलेज में किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा ममता यादव ने कहा कि आज महिलाएं अपने साहस, परिश्रम व समर्पण से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। पुरुषों के बराबर भागीदारी निभा रही हैं।
विशिष्ट अतिथि शिल्पी गुप्ता ने कहा कहा कि महिला सशक्तिकरण के पीछे पुरुषों का भी बहुत बड़ा योगदान है, जिन्होंने उन्हें समाज के हर क्षेत्र में स्वतंत्रता से आगे बढ़ने हेतु प्रेरित कर हरसंभव सहयोग किया है।
जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने कहा कि सभी बालिकाओं को जीवन मे अपना लक्ष्य तय कर निरन्तर मेहनत, समर्पण व सकारात्मक ऊर्जा से उसे प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। बाल कल्याण समिति सदस्य रामौतार त्रिपाठी ने महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संदर्भ में जानकारी दी बाल कल्याण समिति सदस्य मुनीश सिंह परिहार और अरविंद मिश्रा ने कहा कि मातृशक्ति अपने अधिकारों के साथ साथ अपने कत्त्वयो का भी निर्वहन करें और देश के विकास में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है और बिना आधी आबादी के देश के विश्वगुरु बनने की कल्पना भी अधूरी है।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे डीपीओ जिला गंगा समिति डॉ विनय सक्सेना ने गंगा प्लान में विशेष रूप से महिलाओं के योगदान पर विस्तृत चर्चा की। एसएस कॉलेज के डॉ रूपक श्रीवास्तव ने भी नारी शक्ति का वंदन करते हुए महिलाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों को विशेष रूप से सराहा।
मानवता वेलफेयर सोसाइटी से वरिष्ठ समाजसेविका नीरा श्रीवास्तव और अमित कुमार ने भी बालिकाओं को निडरता से रहने व विभिन्न जनजागरूकता अभियानों में नेतृत्व करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ रूपांशु माला ने भी सभी बालिकाओं को निरन्तर विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में समाजसेवी रम्मन गुप्ता, डॉ नम्रता लता, डॉ रजनी सिंह, डॉ शचि अग्रवाल, डॉ सारिका अग्रवाल, डॉ ज्योति गुप्ता, डॉ निदा शाहिद, डॉ श्वेता सक्सेना, पारुल यादव,फरिया, शगुन, अपूर्वा, हिमांशु सक्सेना, सुमित मिश्रा सहित भारी संख्या में महाविद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं।
#जन मन न्यूज़