शाहजहांपुर। व्यापार मंडल की आज एक बैठक हिंदुस्तान मैरिज लॉन में जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ की अध्यक्षता में हुई। सभी ने 23 मार्च रविवार को लखनऊ में होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की शपथ ग्रहण समारोह की रूपरेखा तैयार की। बैठक में प्रदेश इकाई के साथ सभी जिलाध्यक्षो व जिला महामंत्रियों का भी शपथ ग्रहण होगा, जिसमें शाहजहांपुर से जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ महामंत्री नाजिम खान को शपथ ग्रहण कराया जाएगा।
शाहजहांपुर से लगभग 50 पदाधिकारी इस शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। बैठक में युवा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा जनपद शाहजहांपुर से बनाए गए प्रान्तीय पदाधिकारी जिसमें प्रदेश संयुक्त महामंत्री लक्ष्मण प्रसाद, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष गौरव वल्लभ गुप्ता, एवं युवा प्रदेश संगठन मंत्री अमित पांडे का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। रोहित अग्रवाल को पुनः युवा जिला अध्यक्ष व कमाल फहीम को पुनः युवा जिला महामंत्री घोषित किया गया। माला पहनकर इनका स्वागत किया गया।
बैठक में जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा पद मिलने से जिम्मेदारी अब बढ़ गई है। पद लेकर व्यापारी समाज की सेवा करना उनकी समस्याओं का निदान करना इनका प्रथम दायित्व है। संपूर्ण प्रदेश में हर गांव में हर कस्बे में हर तहसील में हर शहर में हमारा संगठन व्यापारिक समस्याओं के लिए जुझार रूप से कार्य कर रहा है। इसके लिए हम प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा जी प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता जी का आभार प्रकट करते हैं।
बैठक में प्रदेश मंत्री धर्मपाल रैना, प्रदेश संगठन मंत्री सुल्तान खान, जिला महामंत्री नाजिम खान कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, अतुल गुप्ता, सुनील गुप्ता, मुकेश गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, सुरेंद्र सेठी, राजेंद्र पाल सिंह गोल्डी, चंद्रप्रकाश गुलाटी, पुनीत रस्तोगी, सतनाम चावला , अरविंद कुमार अग्रवाल, लक्ष्मण प्रसाद, अमित पांडे, गौरव वल्लभ गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।
#जन मन न्यूज़