अलीगढ़ी इश्क़.. दामाद बना पति!!

यूपी के अलीगढ़ में बेमेल रिश्ता हक़ीक़त बन गया। होने वाले दामाद ने सगी सास से शादी कर अलीगढ़ी इश्क़ पर ताला लगाया। दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाई और एकदूसरे के हो गतें। तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं।

क़रीब चार महीने पहले इन मोहतरमा की बेटी का रिश्ता एक युवक से तय हुआ था। होने वाले दामाद ने सास को एक मोबाइल गिफ्ट किया। फ़िर दोनों में बात होती रही। बात ही बात में दामाद की सास से ही मोहब्बत हो गई।

16 अप्रैल को बेटी की शादी से पहले इश्क़ के ख़ुमार में डूबी सासू अपने होने वाले दामाद संग निकल गई। बताया जाता है दामाद अक्सर ससुराल आता था। कमरे में सास से घंटों–घंटों बातें करता था। किसी ने उस पर शक नहीं किया।

आरोप है बेटी की शादी के लिए घर में रखे 5 लाख के जेवरात और ढाई लाख कैश भी महिला घर से ले गई है। जबकि महिला का कहना है ये आरोप ग़लत है। पहले से पति उसको व दामाद को लेकर बदनाम करता था। जब बदनामी हुई तो उसने वही कर भी दिया। दामाद से पति बने युवक का कहना है कि वह तो मरने जा रही थी, उसने तो साथ देकर जीवन दिया है। है न कितना परोपकार☺️☺️…वाह रे अलीगढ़ी इश्क़।